फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में आठ व्यक्ति कारेेेना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सर्दी के साथ संक्रमितों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1332 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 568 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को, दो ट्रूनॉट किट व 762 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। जिसमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला वसुंधरा कॉलोनी, दैलवारा, तालबेहट के ग्राम तरगुंवा में एक-एक, मड़ावरा के कस्बा में तीन, ग्राम राजोला व सौरई में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक को होम आइसोलेशन, दो को एल-3 व पांच संक्रमित मरीज एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3265 पहुंच गई है। 3148 संक्रमित स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 71 संक्रमितों का उपाचार किया जा रहा है। वहीं बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए 1234 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

बुधवार को आठ व्यक्ति जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें