फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 उपनिरीक्षक व 29 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण

विज्ञापन
police2.jpg - फोटो : police2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में जमे 11 उपनिरीक्षक व 29 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक ने अन्य थानों में कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जो सूची जारी की है, उसमें मड़ावरा में तैनात उपनिरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा को चौकी बांसी, दृगपाल सिह को मड़ावरा से बालाबेहट, चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी दयाशंकर वर्मा को थाना नाराहट, बानपुर में तैनात उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नाराहट, उपनिरीक्षक राजेश यादव को थाना गिरार से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार को कोरोना प्रकोष्ठ से प्रभारी चौकी खितवांस, उपनिरीक्षक करने सिंह को कोतवाली ललितपुर से थाना गिरार, रुपचंद्र यादव को थाना नाराहट से कोतवाली ललितपुर और उपनिरीक्षक रणवीर सिंह यादव को थाना मड़ावरा से पुलिस लाइन, प्रभारी चौकी खितवांस रमेश कुमार सिंह को थाना महरौनी स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रामकुमार का महरौनी किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

-------------
स्वाट टीम में भी हुआ बदलाव
स्वॉट टीम में तैनात मो. इमरान को थाना मदनपुर, जाहिद अली को थाना गिरार, मनमोहन को साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। अभियोजन कार्यालय में तैनात तेजप्रताप को स्वाट टीम, पुलिस लाइन में तैनात अमित तिवारी को वाचक कार्यालय एवं आशीष कुुमार को वाचक कार्यालय से सीआईडब्ल्यू/ सर्विलांस में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें