फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ मीटर लंबा बनेगा ओवरब्रिज

Fri, 10 Jun 2016 01:20 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
आठ सौ मीटर लंबा बनेगा ओवरब्रिज - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जनपद प्रवास के दौरान घोषित किए ललितपुर-देवगढ़ फोरलेन व देवगढ़ रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण पर अमल शुरू हो गया है। देवगढ़ रोड क्रासिंग पर बनने वाला यह ओवरब्रिज आठ सौ मीटर लंबा होगा, इसका सर्वे हो गया है। ओवरब्रिज बनने से लोगों को यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है। इस कारण वाहन गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहते हैं। कई बार मरीज भी इसमें फंस जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए स्थानीय निवासी ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने हाल ही के बजट में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) घोषित किया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने भी पिछले दिनों जिले के आगमन पर आरओबी की घोषणा की थी। केंद्र और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ओवरब्रिज के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है।
देवगढ़ क्रॉसिंग से चार सौ मीटर मीटर जुगपुरा की ओर व चार सौ मीटर स्टेशन तिराहा की ओर डा. प्रतिभा बंसल के नर्सिंग होम तक कुल आठ सौ मीटर का ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जो सेंटर लाइन से दोनों ओर 70- 70 मीटर चोड़ा होगा। घंटाघर से देवगढ़ तक बीस मीटर का फोर लेन मार्ग बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है। यह फोरलेन सड़क सेंटर लाइन से बीस मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, जिससे देवगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन के दौरान वन-वे प्रणाली की आसान सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

नहीं टूटेंगे दुकान व मकान, शिफ्ट होंगे ट्रांसफार्मर व खंभे
सूत्रों के अनुसार फोरलेन सड़क बनाने के दौरान शहरी क्षेत्र में मकानों व दुकानों को नहीं तोड़ने अथवा हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने जमीनी स्तर पर सर्वे का कार्य पूर्ण कर अब बिजली विभाग से जुगपुरा से घंटाघर तक 11 हजार केवीए की हाइटेंशन लाइनों को हटाने के लिए स्टीमेट मांगा है, जिसके तहत बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा और अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों द्वारा हाइटेंशन लाइन शिफ्ट करने के लिए विद्युत खंभों और ट्रांसफार्मरों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया है। अब स्टीमेट बनाया जा रहा है। इसके तहत बिजली विभाग द्वारा जुगपुरा से घंटाघर तक कुल लगभग 52 बिजली के खंभे और पांच विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। बिजली विभाग जल्द ही स्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें