फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले आठ कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। बुधवार को लिए सैंपलों में जांच के दौरान आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के सात माह बीतने के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां पर लगातार नए संक्रमित रोगी मिल रहे हैं, हालांकि बीते माहों की अपेक्षा दस प्रतिशत व्यक्ति ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,543 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 588 आरटीपीसी, ट्र-ूनॉट से 10 और 945 एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिए गएं। इनमें आरटीपीसीआर से दो और एंटीजन से छह व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रामनगर पिसनारी और चांदमारी निवासी एक-एक व्यक्ति हैं। इसके अलावा कस्बा तालबेहट के मोहल्ला सरफयाना निवासी एक और ब्लॉक जखौरा के बड़ा बाजार निवासी एक, ग्राम महर्रा और सिलगन निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। कस्बा मड़ावरा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

--------
ये है कुल आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,982 पहुंच गई है। इनमें 45 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2,863 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 74 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। पांच दिन में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी में आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,221 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

-------
बुधवार को हुई जांच में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को सुविधानुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. मुकेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें