ललितपुर। बकरीद के दिन बुुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पाबंदियों के बीच घरों में रहकर सादगी पूर्वक बकरीद मनाते हुए नमाज अदा की गई । इसके बाद कुर्बानी देकर अमन-चैन की दुआएं मांगीं। वहीं ईदगाह व मस्जिदों में 50-50 लोगों के द्वारा नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे की दुआ की गई।
बुधवार को बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन की पाबंदियों के बीच घरों में रहकर ही बकरीद की नमाज अदा की और अल्लाह से देश में अमन चैन के साथ ही कोरोना बीमारी के खात्मे को दुआएं कीं। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं तुवन चौराहा के पास स्थित ईदगाह के अलावा सदनशाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन के तहत 50-50 की संख्या में नमाज अदा की। ईदगाह में शहर पेश इमाम हाजी मोहम्मद इलियास ने नमाज अदा कराई। इस दौरान ईदगाह व मस्जिदों में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, सीओ सिटी इमरान अहमद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने ईदगाह व मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं।
--------------
घरों में पढ़ी गई नमाज
बानपुर। कस्बा बानपुर में बकरीद सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था थानाध्यक्ष बानपुर अलमा अहिरवार के नेतृत्व में चाक-चौबंद रहीं। कस्बे के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सीमित संख्या में मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा कादरी ने व लोगों ने अपने-अपने घरों में सादगी के साथ शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा की। इसके बाद अपने-अपने घरों में अलग-अलग कुर्बानी की। इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
बच्चे नए कपड़े पहन कर तैयार हुए
पाली। नगर एवं क्षेत्र में ईद उल-अजहा का पर्व मनाया गया। बच्चों में काफी उत्साह रहा। बुधवार की सुबह से ही बच्चे नए कपड़े पहन कर तैयार हो गए। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में बकरीद की नमाज अदा करते हुए देश की खुशहाली और अमन की दुआ मांगी। नगर की मस्जिद में इमाम सहित पांच-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। कई जगह कुर्बानी दी गई। संक्रमण के चलते मस्जिद में होने वाली सामूहिक नमाज इस बार भी अदा नहीं हुई। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मोके पर थानाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, पीर मोहम्मद साबिर शाह, बब्बू शाह आदि उपस्थित रहे।
---------
महरौनी में मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व
महरौनी। ईद-उल-उजहा पर्व पूरे तहसील क्षेत्र में प्रेम और सौहार्द पूर्वक मनाया गया। इस वर्ष भी कोरोना बीमारी के चलते कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदगाह में नमाज अदा नहीं की गई। शासन के निर्देशानुसार नगर की मस्जिदों में 50-50 लोगों ने नमाज अदा की जबकि अन्य लोगों ने नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ी। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने अल्लाह पाक से इस कोरोना महामारी से सबको महफूज रखने, देश में अमन चैन एवं सभी हिंदू, मुस्लिम, धर्मावलंबियों को एक दूसरे के साथ भाईचारा बनाए रखने के लिए दुआएं मांगी।
दगाह पर नमाज अदा कराते शहर पेश इमाम व नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।- फोटो : LALITPUR
दनशाह मजार पर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद देते बच्चे।- फोटो : LALITPUR