फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मिलेगी ग्रामीणों को ई सुविधा

Wed, 30 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
ई काॅमस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के तहत जनपद के दो ब्लॉकों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। ब्लाक महरौनी और जखौरा में लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना के तहत केंद्र सरकार देश की सभी ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर व इंटरनेट सहित उपलब्ध करा रही है। इसके तहत ग्राम पंचायत भवन पर ही ग्रामीणों को ई- सुविधा उपलब्ध मिलेगी। योजना के पहले चरण में जनपद के दो ब्लॉक महरौनी व जखौरा चयनित किए गए हैं। दोनों ब्लॉकों की करीब 80 फीसदी ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का काम बीएसएनएल द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। शेष ग्राम पंचायतों में अगले तीन महीने में काम पूर्ण कर लिया जाएगा। पहले चरण का  काम पूर्ण होने के उपरांत शेष ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जाएगी। लाइन बिछने के बाद ग्राम पंचायत  भवन में कंप्यूटर रूम बनाया जाएगा। कंप्यूटर संचालन के लिए सहायक की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन का मकसद गांव स्तर पर  ग्रामीणों को सभी इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन उपलब्ध नहीं है, वहां पर सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया जाएगा।


कंप्यूटर संचालकों की रुकेगी मनमानी
वर्तमान में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से कई योजनाओं के लिए आवेदन आनलाइन मांगे जाने शुरू कर दिए गए हैं। पिछले दिनों राशन कार्ड व गैस सुविधा के लिए आनलाइन फार्म भरे गए थे। इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ा था। एक फार्म भरने के लिए निजी कंप्यूटर संचालकों ने ग्रामीणों से मनमानी वसूली की थी। ग्राम पंचायत स्तर पर ई-  सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद से ग्रामीणों को शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा और इसके साथ ही ज्यादा शुल्क भी नहीं चुुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन



जिले में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना के तहत पहले चरण में दो ब्लॉकों  जखौरा व महरौनी का चयन किया गया था। दोनों ब्लॉकों की अस्सी फीसदी ग्राम  पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। पहला  चरण पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की अनुमति मिलते ही शेष ब्लॉकों में काम  का शुुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- शिवकुमार  एसडीओ  (बीएसएनएल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें