फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक माह चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान कम होने की जगह बढ़ गए डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह में डेंगू के 17 मरीज मिले तो सिर्फ अक्तूबर में ही मिल गए 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अक्तूबर में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया गया। इस दौरान वेक्टर जनित और अन्य बीमारियों की रोकथाम के प्रयास किए गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक महज 17 डेंगू के मरीज मिले थे, जबकि अक्तूबर में ही 26 मरीज पाए गए। इस दौरान लोगों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया था लेकिन अभियान की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। कम होने के बजाय डेंगू के मरीज बढ़ गए।

इस अभियान में डेढ़ दर्जन से अधिक विभाग को शामिल गया था। सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व जलभराव की रोकथाम के लिए जिला पंचायत राज विभाग और नगरीय क्षेत्र में नगर निकाय को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, बीमारियों के प्रति जागरुकता के लिए आशाएं, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया था लेकिन अभियान दस्तावेज तक ही सीमित रह गया है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पूरा माह बीतने के बाद भी जलभराव की निकासी ठीक नहीं हो सकी है। कई मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव बना हुआ है। यही कारण रहा कि बीमारियों पर नियंत्रण तो दूर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता गया। इस साल कुल 43 मरीज मिल चुके हैं। इनमें अधिकतर स्वस्थ हो गए लेकिन दो उपचार करा रहे हैं।


दावा : फॉगिंग व लार्वी साइड का किया गया छिड़काव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लार्वी साइड के छिड़काव के लिए दवा उपलब्ध कराई। साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत को भी दी गई। इन विभागों के अधिकारियों का कहना है कि लार्वी साइड का छिड़काव किया गया। साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग भी कराई है।



अफसर भी करते रहे समीक्षा
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में विभागों की गतिविधियों की समीक्षा बैठक भी की गई थी। इसमें अधिकारियों ने शत-प्रतिशत गतिविधियों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी मरीजों की संख्या घटने के बजाय बढ़ गई।
विज्ञापन



डेंगू के मरीजों पर एक नजर
माह - संख्या
मार्च -01
अगस्त-01
सिंतबर-15
अक्तूबर-26


वर्जन
जनपद में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। सभी मरीज स्वस्थ हैं। वर्तमान में दो ही मरीज का उपचार चल रहा है। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें