फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नवंबर के तीसरे सप्ताह तक मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अमरपुर के समीप नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। वर्तमान में पंप हाउस और स्वच्छ जलाशय बनकर तैयार हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चार लीकेज हैं। इसका कार्य चल रहा है। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अमरपुर हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे संचालित कर दिया है। लेकिन, अब तक पानी की सुविधा नहीं हो सकी है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में पास में ही एक बोर से किराये से पानी लिया है। इससे ही प्रथम तल पर टंकियों को भरा जा रहा है। इससे पीने व उपयोग दोनों के लिए लिया जा रहा है। पानी के लिए कार्य कर रही कार्यदायी संस्था जल निगम ने डोंडाघाट स्थित कार्यालय परिसर में स्वच्छ जलाशय व पंप हाउस बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें