तालबेहट। बृहस्पतिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शिवम ढाबा के पास एक डंपर चालक ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकाल कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।
बृहस्पतिवार को देर रात एक डंपर ललितपुर से झांसी की ओर जा रहा था। ककड़ारी पुलिया के समीप शिवम ढाबा के पास डंपर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में डंपर चालक आकाश (32) निवासी लखनपुरा थाना जखौरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को काफी मश्क्कत के बाद बाहर निकालकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।