फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो पक्षों में हो रहे विवाद में महिला ने कुएं में कूदकर किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- डायल-112 की पीआरवी पर तैनात सिपाही ने कुएं में उतरकर महिला की बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दो पक्षों में विवाद के बाद वृद्ध महिला ने पास में स्थित कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। वहां मौके पर मौजूद सिपाही ने कुएं में उतकर पानी में डूबी वृद्धा को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। एसपी ने सिपाही को इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा के मोहल्ला दूधिया में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर डायल-112 का पीआरवी वाहन मौके पर पहुंची। अभी पुलिस दोनों पक्षों को समझा ही रही थी। इसी दौरान मंजू ढीमर (60) दौड़ते हुए पास में स्थित कुएं के पास गई और कूद गई। यह देखकर डायल-112 पीआरवी पर तैनात सिपाही अरुण कुमार वृद्धा को बचाने के लिए वर्दी सहित कुएं में उतर गया और महिला और बचा लाया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सिपाही अरुण कुमार को 25 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें