फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश होने से जगह-जगह जलभराव, सड़कें और पार्क लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़कें व पार्क लबालब हो गए। कचहरी परिसर में पानी भर गया। मोहल्ले, गलियां नालों में तब्दील हो गईं।वहीं, शहर के बीचोंबीच निकली शहजाद नदी की द्वारियों में जलकुंभी फंस गई, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे से घने बादलों के बीच तेज बारिश होने लगी, जो लगभग आधे घंटे तक हुई। वहीं, रातभर रिमझिम तो कहीं तेज बारिश होती रही। रविवार दिनभर बारिश होती रही। सावरकर चौक पर ही सड़कें लबालब हो गईं। तालाबपुरा, लक्ष्मीपुरा व आजादपुरा में गलियां नालों में तब्दील हो गईं। आजादपुरा में कई जगह गलियों के साथ प्लॉटों में पानी भर गया। वहीं, तालाबपुरा में डोंड़ाघाट, सीतापाठ रोड व तुवन विहार कॉलोनी में कई जगह सड़कें लबालब हो गईं, जिससे लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इलाइट चौराहा के आगे यूको बैंक के पास मुख्य सड़क पानी से लबालब हो गई, जिससे वाहन धीमी गति से चले।
नदीपुरा स्थित कैलगुवां तिराहा के पास एक ओर सड़क निर्माण हो गया है, इससे यह सड़क ऊंची हो गई है, लेकिन दूसरी ओर सड़क नहीं बनी है, जो काफी नीचे है। इसके चलते पुरानी सड़क भी बारिश के पानी से लबालब हो गई। इससे वाहन चालकों को पानी से निकलने के दौरान परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहजाद नदी में बारिश का पानी बहने से जलकुंभी नदी की द्वारियों में फंस गई, जिससे पुल के पास नदी में काफी दूर तक जलकुंभी ही नजर आ रही थी। इसके साथ ही आजाद चौक से अंदर मछली मार्केट से होते हुए शहजाद नदी के पुल के पास बनाई गई गेबियन वॉल के दूसरी ओर बारिश का पानी भर गया और यहां पानी के साथ कूड़ा बहकर पुल के पास जमा हो गया। कुछ ही देर में बदबू आने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई।
नई बस्ती में कई जगह गलियों में पानी जमा हो गया और कई जगह पाइप लाइन के लिए गलियां खुदी होने से सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं। जबकि गड्ढों में पानी भरने से लोगों को निकलने में काफी परेशान होना पड़ा।
झांसी हाईवे से शहर में प्रवेश करने के कुछ दूर बाद ही मुख्य सड़क बारिश के पानी से लबालब हो गई, जिससे वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों के बीच से धीमी गति से वाहन चलाकर निकालने पड़े। इसी प्रकार शहर के मध्य स्थित अभिलाषा पेट्रोल पंप से चर्च रोड की ओर भी सड़क के गड्ढे पानी से भर गए। आजादपुरा में डैम रोड पर राजपूत कॉलोनी मोड़ से आगे तक और करीम नगर के पास सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
जबकि, तुवन विहार कॉलोनी में भी गलियां जलमग्न हो गईं। तुवन चौराहा से तालाबपुरा रोड पर बने मां कर्माबाई पार्क तो तालाब में तब्दील हो गया। जबकि, यही स्थिति आजाद बाल क्रीड़ा पार्क की भी रही, जिसमें जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें