फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर ग्रामीण ने कुआ में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग आकर ग्रामीण ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी में एक ग्रामीण ने कैंसर की बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर कुएं में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह कुएं में शव पड़ा देखा तो बाहर निकाला गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के ग्राम कुम्हैड़ी निवासी रघुवीर उर्फ बबलू जोशी (45) पुत्र देवकीनंदन दो वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और बीते लगभग पंद्रह-सोलह दिनों से खाना तक खाने में उसे परेशानी हो रही थी। मंगलवार को सुबह उसका शव गांव से बाहर लगभग एक किलोमीटर दूर बारौन रोड पर स्थित एक कुएं में पड़ा मिला। जिस पर ग्रामीणों ने उसके परिजनों को जानकारी दी और ग्रामीणों की मदद से उसका शव कुएं से बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसकी बीमारी की बात बताकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं मामले में ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन ने बताया कि युवक दो वर्ष से कैंसर की बीमारी से परेशान था और उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं परिजनों के अनुसार बबलू देर रात में लगभग दो बजे घर से निकल गया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज कुम्हैड़ी निर्मल कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं दी गई है। मृतक की तीन बेटियां व दो बेटे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें