फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरधा चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना के आरोप, खाया जहर

विज्ञापन
due to chauki incharge man consume poison.
विज्ञापन
बिरधा चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना के आरोप, खाया जहर
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली, चौकी बिरधा अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी युवक ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम सतरवांस निवासी पंकज पाराशर ने शुक्रवार को जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, यह देख परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज पाराशर ने चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाया कि जब वह अपने विपक्षी की शिकायत करने चौकी बिरधा में गया तो उलटा उसे ही चौकी इंचार्ज ने चौकी में बैठाए रखा। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सदर को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि 10 अक्टूबर को दिन में दो बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके खेत में खड़ी उर्द की फसल जानवरों से चरा दी। इस पर उसके बटाईदार ने फसल चराने से रोका तो उक्त लोगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर जब वह बिरधा चौकी गया तो वहां उलटा उसे ही बैठा लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों सुलह हो गई थी। इसके बाद भी चौकी प्रभारी उन्हें धमका रहे थे जिससे परेशान होकर उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। चौकी प्रभारी यशवंत सिंह यादव ने कहा कि 14 तारीख को दोनों पक्षों का आपस में राजीनामा हो गया था। शुक्रवार को पंकज ने विपक्षियों द्वारा पेड़ काटने की शिकायत की थी, जिस पर वह वहां गए तो कोई नहीं था। उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन

-
इनका कहना है-
पीड़ित द्वारा चौकी इंचार्ज पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-राजा सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें