फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराब के नशे में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन ने आत्महत्या का कारण बताया अज्ञात, सुबह से कर रहा था शराब का सेवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बृहस्पतिवार देर रात को 24 वर्षीय धमेंद्र निवासी ग्राम डंगराना थाना बानपुर ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

मृतक की चाची माया ने बताया कि उसके भतीजे धर्मेंद्र की पत्नी नंदनी अपनी पुत्री को लेकर मायके ग्राम गुंदेरा गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह से ही शराब का सेवन कर रहा था। शाम को धमेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा और शाम 7.30 बजे अपनी मां से पत्नी के मायके पहुंचने की जानकारी लेने के लिए फोन करने को कहा। मां फोन करने के लिए वहां से चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो धर्मेंद्र आंगन में दिखाई नहीं दिया। कमरे में जाकर देखा तो यहां धमेंद्र रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर पहुंची बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक की चाची माया ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें