फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रजवारा में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम रजवारा में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 दिन से पानी का संकट बना हुआ है। नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। ऐसे में टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी न मिलने पर हैंडपंप की ओर रुख करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर के समीप ग्राम पनारी व रजवारा की डेढ़ हजार की आबादी को जल संस्थान द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन, करीब 20 दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी। नल न आने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। टैंकर से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हैंडपंपों पर भी कतार लग रही है। पानी जुटाने में काफी समय बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों में पानी न आने की शिकायत की, इसके बाद भी चालू नहीं हो सकी। अब तो पानी की उम्मीद तक छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें