फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली ट्रिप होने से बिगड़ी पेयजल आपूर्ति, पानी के लिए हैंडपंप बने एकमात्र सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीते दिन बारिश में बिजली ट्रिप होने से मोटरों का संचालन नहीं हो सका। इससे टंकी पूर्ण क्षमता के साथ नहीं भर पाईं। इससे शुक्रवार को कई मोहल्लों में आंशिक रूप से आपूर्ति हुई तो रैदासपुरा में ठप रही। मजबूरन लोग हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। नझाई बाजार स्थित वाटरबॉक्स में बिजली ट्रिप हो गई। इससे कसाई मंडी की छोटी टंकी पूर्ण क्षमता से नहीं भरी जा सकी। शुक्रवार को आंशिक रूप से आपूर्ति हो सकी। वहीं, कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। यह हाल रैदासपुरा में मस्जिद के पास, श्रद्धानंदनपुरा, बजरिया व कटरा बाजार आदि क्षेत्र में पानी का संकट रहा। पेयजल आपूर्ति न होने पर लोगों ने घरों से बर्तन लेकर हैंडपंप की ओर रुख किया। इससे हैंडपंप पर अधिक भीड़ हो गई। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें