फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल: हैंडपंप दे गए जवाब, जल संस्थान बना उदासीन

Mon, 15 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों की लचरता के चलते वार्ड क्रमांक पांच के वाशिंदों को इस समय पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इससे वार्ड के लोगाें में काफी असंतोष है।
विज्ञापन




इस समय नगर के ऊंचाई पर बने मुहल्ले ढ़ीमरयाना, वाल्मीक बस्ती, मलियाना आदि में पेयजल का गंभीर संकट है। मोहल्ले में लगे अधिकांश हैंडपंपों ने जलस्तर गिरने के कारण पानी देना बंद कर दिया है। कुछ हैंडपंपाें में हत्थे नहीं है। वही जल संस्थान पानी की आपूर्ति कराने में फिसडडी साबित हो रहा है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार इस समय इस क्षेत्र में कभी-कभी 10-15 मिनट को नल आ जाते है। अधिकांश परिवार हैंडपंपों पर आश्रित है। हैंडपंपों से पानी लेने के लिए उसे काफी देर तक चलाना पड़ता है। लोगों के अनुसार जल निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से डाली गई पाइप लाइन सफेद हाथी साबित हो रही है। जो कुछ दिनों पूर्व हई टेस्टिंग में कई स्थानाें से फट गई थी। लोगों ने पेयजल संकट दूर करने के लिए अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें