फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेयजल संकट... ढोल नगाड़े के साथ निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पानी का मुद्दा छाया रहा। पीने की पानी की समस्या तो फसल की सिंचाई के लिए नहर खोलने के लिए उपजिलाधिकारी राजबहादुर को ज्ञापन दिया। किसानों ने जामनी बांध से निकली टीकमगढ़ रजवाहा नहर खोलने की मांग की।
अधिकांश वार्डों में नलों में पानी न आने की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। नगर की जनता एक महीने से पानी की समस्या से जूझ रही है। कई बार जलकल विभाग में शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया गया। शनिवार को सैकड़ों नागरिकों ने मुख्य बाजार से होते हुए ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील पहुंचे, जिसमें काफी मात्रा में महिलाएं भी शामिल थीं। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने बताया कि वह जब विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो वह कार्यालय में नहीं मिलते। ज्ञापन देने के पूर्व तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास एक सभा हुई। लोगों ने जेई को तुरंत निलंबित करने की मांग की। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि नलों में पानी शीघ्र नहीं आया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सभासद प्रेम नारायण साहू, सुखवती साहू, पवन जैन, रवि अहिरवार, मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व सभासद अस्सु पंडा, लखन अहिरवार, पवन मोदी आदि मौजूद रहे। द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें