फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लहरैन गांव में पेयजल संकट गहराया,परेशान ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन(ललितपुर)। महरौनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहरैन के ग्रामीण इस समय पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वजह गांव में लगे सात हैंडपंपों में चार हैंडपंप काफी अरसे से खराब पड़े हुए हैं और शेष तीन हैंडपंपो का जलस्तर नीचे खिसकने के चलते कम पानी दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर घर योजना के तहत लगाए गए नलों में कम समय के लिए पानी की आपूर्ति मिल रही है। विभागीय अधिकारियों से खराब हैंडपंप सुधरवाने की मांग की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से खराब हैंडपंप संबंधित विभाग से सही करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 1250 की आबादी पर 7 हेंडपंप लगे हुए हैं जिसमें से गोवर्धन के घर के सामने, लखन के घर के सामने, गोकुल के घर के सामने और कल्लू के घर के सामने लगे हैंडपंप काफी अरसे से खराब पड़े हुए हैं। शेष 3 हैंडपंपों का जलस्तर नीचे खिसकने के चलते कम पानी निकलता हैं जिसके चलते गांव में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। हर घर जल योजना के तहत गांव के सभी घरों में नल संयोजन हो गए किन्तु पानी की आपूर्ति बमुश्किल 20 मिनिट ही की जा रही है जिसके चलते ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा हैं इन हालातों में ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझने को मजबूर हैं। ग्रामीण पानी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि हैंडपंप सुधरवाने के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधि को अवगत कराया लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हैंडपंप सुधरवाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें