फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतरूआ माता मंदिर के पास बजबजा रही नाली

विज्ञापन
मुहल्ला सिद्धनपुरा में पतरूआ माता मंदिर के पास कचरा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर एक मोहल्ला सिद्धनपुरा में पतरूआ माता मंदिर के पास से निकली नाली बजबजा रही है। आसपास कचरा अटा पड़ा है। इससे नाली का गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। मोहल्लेवासियों को इसी गंदगी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों ने नाली के ऊपर रैंप बनवाने या फिर लोहे का गर्डर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी वार्ड में साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। कुछ ऐसा ही हाल पतरूआ माता मंदिर के पास है। यहां की नाली न केवल क्षतिग्रस्त है, बल्कि उसमें अटी गंदगी से पानी की निकासी अवरुद्घ हो गई है। जिससे कई बार वाहन चालक अपने वाहन सहित गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यहां सफाई कर्मचारी द्वारा रोज सफाई नहीं की जाती है। मंदिर के आसपास अक्सर गंदगी बनी रहती है। कर्मचारियों द्वारा वार्ड में साफ-सफाई करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है। लेकिन किसी भी नगर पालिकाध्यक्ष ने नाली के निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। नाली सही करवाने की मांग जिलाधिकारी से गई है। शिकायत करने वालों में रामेश्वर विश्वकर्मा, राजा खान, इसराइल खां, कोमल, लक्ष्मन सिंह, भगवत सिंह, राघवेंद्र सिंह, ज्ञानीलाल, मोहित, करन सिंह, जितेंद्र, जयनारायण आदि शामिल रहे।
कोई निकाल ले गया नाली में लगा गर्डर
यहां नाली के ऊपर बहुत पहले रैंप बना हुआ था, जो किसी ने तोड़ दिया है। कई माह पहले नाली में लोहे वाली गर्डर लगाई गई थे, जिसे कोई निकाल ले गया है, लोगों ने पालिकाध्यक्ष से नाली के ऊपर रैंप बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतरूआ माता मंदिर के पास नाली का गंदा पानी सड़क फैलने की जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर देखेंगे और सफाई कराएंगे।
- जितेंद्र तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक

पतरूआ माता मंदिर के पास सड़क पर फैल रहा नाली का पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें