फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में व्यापारियों को दिया जाए विशेष राहत पैकेज

विज्ञापन
विधायक रामरतन कुशवाहा को ज्ञापन सौंपते जिला उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को सौंपा। इसमें हर जिले में व्यापारियों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन के कारण दो माह से व्यापार बंद होने से मध्यमवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। उन्हें घरेलू खर्च करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को लॉकडाउन के समय का बिजली बिल, बैंक लोन का ब्याज एवं जीएसटी रिटर्न पर लगे ब्याज को माफ कर देना चाहिए। इसी तरह व्यापारियों को 10 लाख रुपये का बिना ब्याज बिना गारंटी का लोन दिलवाया जाए, जिससे व्यापारी अपना व्यापार प्रारंभ कर सकें। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री मनीष सडैया, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया, नगर महामंत्री समित समैया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें