फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कलाकारों की मदद को आगे आए अवार्ड विनिंग फिल्म निर्देशक डॉ विपिन अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अवॉर्ड विनिंग फिल्म निर्देशक डा. बिपिन अग्निहोत्री आर्थिक रूप से कमजोर शहर के कलाकारों की मदद करने को आगे आए हैं। चाहे रंगमंच से जुड़े कलाकार हों या मॉडलिंग या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार, वह सभी की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के काफी कलाकार कोरोना संक्रमित हैं और पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं। डा. बिपिन अग्निहोत्री के मुताबिक वह अपनी संस्था के माध्यम से न केवल ऐसे कलाकारों को चिह्नित कर उनके इलाज में मदद कर रहे हैं, बल्कि इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि कोरोना काल में जहां न कोई फिल्म की शूटिंग हो रही और नाटकों का मंचन भी रुका हुआ है, कलाकारों के परिवार चलाने में दिक्कत आ रही है। ऐसी स्थिति में वह गरीब परिवारों को राशन भी मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद कलाकारों को मोबाइल नंबर 7985310156 पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें