फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जलाने में ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा पुलिस ने दहेज की खातिर एक विवाहिता को प्रताड़ित कर जलाने के आरोप में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्यप्र देश के ग्राम बुढेरा निवासी दामोदर साहू ने तहरीर देकर बताया कि उसने दस वर्ष पहले उसने बेटी रानी का विवाह ग्राम लुहर्रा निवासी धर्मेंद्र पुत्र चिनकोटी साहू से किया था। हैसियत के अनुसार दान - दहेज भी दिया था। बेटी को ससुरालीजन वर्षों से उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। 26 दिसंबर को पुत्री के पति धर्मेंद्र एवं ससुर चिनकोटी ने पुत्री रानी को घर के अंदर मारा-पीटा और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी पीठ का पूरा हिस्सा जल गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। विवाहिता की स्थिति अभी भी नाजुक है। आरोपी ससुरालियों द्वारा जान से मारने की धमकी उनके परिजनों को दी जा रही है। शनिवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला झुलसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी निवासी चंद्रमणी (38) शनिवार को घर में थी। अचानक झुलस गई। महिला का पुत्र उसे दोपहर में जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें