फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में घूम रहे कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में कुत्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। महिला अस्पताल परिसर में कुत्तों का झुंड सक्रिय है। कई बार कुत्ते इधर-उधर भागते हैं, इससे मरीज व तीमारदार डर जाते हैं। यह स्थिति पैथोलॉजी से लेकर मुख्यद्वार की गैलरी व महिला अस्पताल परिसर की है। यही नहीं पीएनसी व एएनसी वार्ड के बाहर व अंदर तक कुत्ते घूम रहे हैं। इससे प्रसूताओं व नवजात तक को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

-
शौचालय को बनाया अड्डा : महिला अस्पताल परिसर में मरीजों व तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां टिनशेड में बेंच स्थापित की गई है। शौचालय भी बनाया गया है। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सफाई नहीं हो रही है। वर्तमान में यह जगह कुत्तों का अड्डा बना हुआ है। प्रकाश की सुविधा न होने से अंधेरा रहता है। मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल जैन ने बताया कि कुत्तों को हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें