फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुत्ते हुए खूंखार, एक महीने में 419 लोगों पर किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कुत्ते लोगों के दुश्मन साबित हो रहे हैं। इनके काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते मई महीने में ही 419 लोगों को काटकर कुत्तों ने जख्मी कर दिया। जनवरी से अब तक दो हजार से अधिक लोगों को निशाना बना चुके हैं। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि अस्पतालों में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में स्टॉक कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुत्ते लगातार खूंखार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 12 से 15 पीड़ित पहुंच रहे हैं। छह सीएचसी पर भी 45 से 55 से नए मरीज पंजीयन कराकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं। अप्रैल में मेडिकल कॉलेज में 392 मरीज पहुंचे तो छह सीएचसी पर 50 मरीज पहुंचे। मई में 343 मेडिकल कॉलेज में आए तो सीएचसी पर 76 मरीज पहुंचे। जून में अब तक 180 मरीज मेडिकल कॉलेज आए तो 40 से अधिक मरीज सीएचसी पर पहुंचे। कुत्तों के अलावा जून में दो बंदर, एक बिल्ली, दो सियार व अन्य के काटने के मरीज भी पहुंचे।
-
निश्चित समय पर लगते इंजेक्शन
कुत्ते के काटने वाले मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। 24 घंटे के अंदर पहला इंजेक्शन, दूसरा इंजेक्शन तीसरे दिन, तीसरा सातवें दिन और चौथा इंजेक्शन 28वें दिन लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें