फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिश्तेदार की राख विसर्जित करने जा रहे ग्रामीण की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। साढू के छोटे भाई की मौत के बाद दूसरे दिन राख विसर्जित करने राजघाट बांध जा रहे व्यक्ति की बाइक को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साढू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ निवासी सौरभ ने बताया कि उसके चाचा जग्गू (45) के साढू सोहन के छोटे भाई की शुक्रवार को मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शनिवार को जग्गू अपने साढू सोहन के साथ राख विसर्जित करने राजघाट बांध बाइक से जा रहे थे। राजघाट रोड पर सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जग्गू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोहन को भर्ती कर लिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ और उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें