फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से लौटे युवक का चिकित्सीय टीम की निगरानी में किया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के एक युवक के चीन से लौटने के बाद उसे संदिग्ध कोरोना वायरस की जांच के लिए सोमवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन चिकित्सकों की टीम पूरी एहतियात बरत रही है। उसे चिकित्सीय टीमों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक चीन गया था और बीते 22 जनवरी को चीन से भारत आया था। इसके बाद वह जबलपुर अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। वह 31 जनवरी को जबलपुर से ललितपुर लौटा। इसके बाद सोमवार को उसने चिकित्सकों से संपर्क कर परीक्षण करने को कहा। इस पर चिक्त्सिकों की टीम ने उसे आईसोलेशन वार्ड में अपनी निगरानी में रखकर परीक्षण के लिए रखा। भारत लौटने के उसे 13 दिन हो गए हैं, जबकि मंगलवार को 14वां दिन हो रहा है। एफीडो क्लोजी के नोडल प्रभारी डा. देशराज दोहरे ने मरीज की जांच की।
चिकित्सकों के अनुसार 14 दिन में कोरोनो वायरस के लक्षण विकसित होने की संभावना रहती है। ऐसे में उसे मंगलवार तक निगरानी में रखा जाएगा। उक्त युवक चीन में एक कंपनी में काम करता है। वह चीन के जिस शहर में रहता है, उसके लौटने के समय उक्त शहर में कोरोनो वायरस नहीं फैला था।
विज्ञापन

चीन से लौटे युवक को किसी भी संभावित वायरस के परीक्षण के लिए आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया जा रहा है। उसमें अभी तक इस प्रकार के कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं न ही किसी तरह की तकलीफ है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
चीन के मार्केट से जिले में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक का सामान आता है। कारोबारी व्यापार के लिए चीन नहीं जाते है, बल्कि बाहर के व्यापारियों के माध्यम से बंदरगाह से सामान मंगवाया जाता है। फिलहाल, कोरोना वायरस का मार्केट पर असर नहीं है।
विज्ञापन

- महेंद्र जैन मयूर, व्यापारी नेेता
--------------
दो साल पहले तक चीन से मटर का आयात होता था। लेकिन, अब बंद है। इसलिए चीन से कारोबार का कोई संपर्क नहीं है।
- अशोक जैन अनौरा
अध्यक्ष, गल्ला व्यापार संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें