फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह पर चिकित्सक ने वीडियो वायरल कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद बीते रोज जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के संक्रमित होने की अफवाह उड़ा दी गई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लेकिन, जब उक्त चिकित्सक ने स्वयं वीडियो जारी किया, तब सभी ने राहत की सांस ली। शनिवार तक जनपद कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से सुरक्षित था, लेकिन जैसे की एक स्वास्थ्य कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई, चर्चाओं का दौर शुरू हो गई। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सूची जारी कर दी। इनके सैंपल लेकर जांच को भेजने व क्वारंटीन करने के निर्देश दे दिए गए। इसके बाद से शहर में एक चिकित्सक को संक्रमण व अस्वास्थ्य होने की अफवाह फैलने लगी। शहर में चिकित्सक के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं होने लगीं। चर्चाएं इस हद तक हुईं कि चिकित्सक के करीबियों ने चिकित्सक से मोबाइल पर जानकारी ली।
विज्ञापन

भ्रामक सूचना फैलने की जानकारी चिकित्सक को मिलने के बाद चिकित्सक ने स्वयं के स्वस्थ्य होने की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि विभाग द्वारा क्वारंटीन किए जाने के कारण वह अपने घर पर हैं। शहर में चल रही चर्चाओं पर ध्यान न दें। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें