फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद 1.64 लाख से भरे बैग चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के नझाई बाजार में बाइक पर टंगा 1.64 लाख रुपयों से भरा बैग अज्ञात चोर लेकर भाग गए। पुलिस ने दो महीने बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती निवासी संजय उर्फ संजू जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नझाई बाजार में गल्ला की फुटकर दुकान है। दो माह पहले 18 नवंबर 2020 को शाम को वह दुकान बंद करके बगल की दुकान पर सामान लेने चला गया और रुपयों से भरा बैग गाड़ी पर टंगा छोड़ दिया। कुछ ही देर में उसका बैग किसी व्यक्ति ने चोरी कर लिया। उसने बैग की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें