फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेयजल संकट दूर करने को डीएम ने एक्सईएन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय में पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने लेड़ियापुरा स्थित टंकी से नेहरूनगर को सप्लाई करने वाली लाइन से गांधीनगर की लाइन जोड़ने के लिए सामग्री उपलब्ध कराने व पेयजल आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिविल लाइन द्वितीय में लगभग दो सप्ताह से नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही थी। यहां इकलौते हैंडपंप में पानी आने से अधिक भीड़ हो रही थी। कई बार वाद विवाद तक की स्थिति बनी जाती थी। कमोबेश यही स्थिति टैंकर के आने पर भी हो जाती थी। कुछ गलियों में टैंकर न पहुंचने से अधिक समस्या हो रही थी। इससे परेशान होकर मोहल्लावासियों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया था। इसे अमर उजाला ने 23 मई को पेज नंबर चार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि एक टंकी क्षतिग्रस्त होने से पूर्ण क्षमता से नहीं भर पा रही है। इसके चलते लेड़ियापुरा स्थित टंकी से नेहरूनगर को जाने वाली सप्लाई की लाइन से गांधीनगर की पाइपलाइन में कनेक्शन के लिए सामग्री की व्यवस्था कर जल्द पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें