फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए पलायन तो डीएम होंगे जिम्मेदार- उमा

Mon, 14 Aug 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
uma bharti, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
केंद्र व राज्य के विभाग मिलकर सूखे से निपटेंगे। रोजगार के लिए लोगों का पलायन हुआ तो यह हमारे लिए बड़े शर्म की बात है। अगर जनपद में रोजगार के लिए पलायन करने की बात सामने आई तो इसके  लिए सीधे डीएम जिम्मेदार होेंगे। जिलाधिकारी पलायन रोकने की लिए हर संभव प्रयास करें। यह बात रविवार को पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।        
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे की स्थिति बन रही है। आज मैं बेतवा नदी को देखते हुई आई हूं। नदी में पानी कम नजर आ रहा है। जिससे मुझे भारी चिंता हो रही है। अब हम सूखे से निपटने के लिए पहले से तैयार करके रखेंगे। केंद्र व राज्य के विभागों से मिलकर सूखे की स्थिति से हर हाल में निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति में लोगों को भुखमरी एवं बेरोजगारी का शिकार नहीं होने देंगे। केन- बेतवा लिंक परियोजना पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं जल संसाधन विभाग की ओर से सभी कार्य पूरे हो गए है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जल बटवारे के संबंध में कुछ बिंदु उत्तर प्रदेश सरकार के सामने आए है, इस मामले में केंद्र व उनकाविभाग बीच में नहीं आएगा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने परियोजना का जल्द शिलान्यास करने के संकेत भी दिए है। पन्ना जिले के राजा की ओर से परियोजना के विरोध होने के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने तो ढोल बजाकर इसका स्वागत किया है। इस अवसर पर गोरखपुर मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देख रहे है। वह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अकेले मदरसों में वंदेमातरम गाने के आदेश पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। संसद में इसे गाया जाता है। कल्बे सादिक के राम मंदिर के पक्ष में बयान दिए जाने के उत्तर में उन्होंने कहा कि इससे देश में सौहार्द का वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें