संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्दी में लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी रात्रि भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। खुले में सोने वाले लोगों को शेल्टर होम व रैनबसेरा में पहुंचाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय में यात्रियों से वार्ता की। उन्होंने स्टेशन परिसर का जायजा लिया। सड़काें पर विचरण करने वाले गरीब व असहाय लोगों को शेल्टर होम में सुरक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से भी अपील की है कि उन्हें ऐसा कोई असहाय व्यक्ति मिलता है तो उसे निकट के शेल्टर होम तक पहुंचा दें। प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ तीमारदारों को यदि रुकने में कोई समस्या होती है तो उन्हें भी इन शेल्टर होम में भेज दें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, क्षेत्राधिकार सदर अभय नारायण राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।