फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सर्दी में बगैर स्वेटर, जूते-मोजे पहने स्कूल जा रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अभिभावकों के खातों में पैसा भेजने के बाद भी कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चे बगैर स्वेटर और जूते मोजे के जा रहे हैं, जिसके चलते वह सर्दी में कंपकंपा रहे हैं। अफसरों के कहने के बाद भी अभिभावक सुनने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि 1200 रुपये में बच्चे के लिए जो सामान आ सका, उसे खरीद कर दे दिया गया। प्रत्येक बच्चे के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपया इसलिए डाला जाता है कि वह इस पैसे से बच्चे को पैंट-शर्ट, स्वेटर, मोजे, जूते, बैग व स्टेशनरी खरीद सकें।
0000
ठिठुरते हुए जा रहे नौनिहाल
जाखलौन। ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के ग्राम धौर्रा स्थित उच्च माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में मात्र दस प्रतिशत बच्चे ही सर्दी में स्वेटर पहन कर पहुंच रहे हैं। पैसा मिलने के बाद भी अभिभावकों ने उनके लिए स्वेटर की खरीदारी नहीं की। शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को ड्रेस और स्वेटर खरीदने के लिए लगातार अभिभावक मीटिंग में कहा जा रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। यही वजह है कि सर्दी अधिक होने पर बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। उधर, प्राथमिक विद्यालय पिपरई में अध्यापकों को धूप में बच्चों को बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। अध्यापकों ने बताया अभिभावकों के खाते में पैसा आ जाने के बाद भी इनको ड्रेस स्वेटर जूते नहीं दिलाए गए। ज्यादा सर्दी होने से बच्चों को धूप में पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

00000
अभिभावकों से की जाएगी बात
महरौनी। विकास खंड के जखौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अधिकांश बच्चे बगैर स्वेटर के आ रहे हैं। बच्चों ने बताया कि पैसा तो आ गया, लेकिन पापा ने अभी स्वेटर नहीं खरीदा है। कक्षा तीन के छात्र निकेश व कक्षा पांच की करिश्मा ने बताया कि अब तक उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। शिक्षा मित्र बलवान सिंह ने बताया कि बच्चों को स्वेटर पहन कर आने के लिए प्रतिदिन प्रेरित करते हैं इसके बाद भी अधिकांश बच्चे स्वेटर पहनकर नहीं आ रहे हैं। अब बच्चों के घर घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्वेटर पहना कर स्कूल भेजने के लिए कहेंगे।
0000000
20 फीसदी बच्चे बगैर स्वेटर के स्कूल आ रहे
जखौरा। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बच्चे बगैर स्वेटर पहने आए थे। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि 271 बच्चों में 80 फीसदी स्वेटर पहनकर आ स्कूल आ रहे हैं। जबकि कन्या पूर्व प्राथमिक विद्यालय में 115 बच्चों में करीब 25 बच्चे बगैर स्वेटर के स्कूल पहुंचे। इन बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर स्वेटर पहनाकर स्कूल भेजने को कहा है।

2500 बच्चों के अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंचा पैसा
विभागीय जानकारी के मुताबिक कुल 1.71 लाख बच्चों में करीब 2500 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में अब भी डीबीटी से 1200 रुपया नहीं पहुंच सका है। इन अभिभावकों के खातों में आधार कार्ड लिंक न होने के कारण यह समस्या आ रही है। उनसे आधार कार्ड लिंक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल
कुल परिषदीय स्कूल-1357
कुल विद्यार्थी-1.71 लाख
छूटे बच्चे करीब 2500
00000000000
सभी विद्यालयों के शिक्षकों से बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर प्रेरित करने को कहा है, जिससे अभिभावक सर्दी में बच्चों को नियमित रूप से ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा पहनाकर स्कूल भेजें। -गौरव शुक्ला, एबीएसए बिरधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें