फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल डूबने से आहत किसानों को मिला डीएम का साथ

Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कडेसराकलां/तालबेहट (ललितपुर)। बेतवा और सजनाम नदी में बढ़े जल स्तर के कारण पानी में डूबने से बर्बाद हुई किसानों की फसलाें की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने ग्राम वर्मा विहार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। कहा कि बर्बाद फसल के आकलन के लिए टीमें लगाई गई हैं। तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जिलाधिकारी ने करीब चार बजे ग्राम वर्मा विहार पहुंचे। यहां उन्होंने जल भराव से बर्बाद किसानों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जनपद में तालबेहट और ललितपुर तहसील के कुछ गांवों के किसानों के सामने यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसके लिए कृषि विभाग, एसडीएम तालबेहट एवं जनपद में किसानों की फसलों का बीमा करने वाली कंपनी के एक कर्मचारी सहित तीन सदस्यीय टीम बनाकर जल भराव एवं जल बहाव में बर्बाद फसलोें की क्षति का आंकलन करवाया है। जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट दे देगी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनसे जो मदद संभव होगी अवश्य दी जाएगी।



डीएम ने हौसला मिशन की जानकारी ली
तालबेहट (ललितपुर)। बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने हौसला मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका घोष से मुख्य सेविकाओं को और अधिक  मनोयोग से कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्टॉक रूम का हाल देखा, जिसमें रखी बोरियों की जानकारी ली। इसके बाद सीडीपीओ प्रीति भिलवारे से पोषाहार वितरण की जानकारी ली। जिस पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 5, 15 और 25 को उसका वितरण होता है। हौसला मिशन के संबंध में बताया कि उसके तहत विकास खंड के समस्त केन्द्रों पर कार्य चल रहा है। डीएम ने विकास खंड में कार्यरत तीनों मुख्य सेविकाओं को बुलाकर उनसे और अधिक सक्रियता से कार्य करने की बात कही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 17 बच्चे एनआरसी तालबेहट में भर्ती कराए गए हैं। इस मौके पर डीडीओ, एसडीएम तालबेहट सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें