फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वास्थ्य सेवाओं में खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना सहित शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना में एनसी पंजीकरण कम होने पर एमओआईसी व बीपीएम महरौनी को कड़ी चेतावनी दी गई, एनसीडी स्क्रीनिंग कम होने पर एमओआईसी बिरधा एवं तालबेहट को सुधार के निर्देश और विभिन्न पैरामीटर्स पर लगातार खराब प्रदर्शन के कारण एमओआईसी जखौरा को आगामी दो माहों में प्रगति सुधारने व अन्यथा की स्थिति में प्रशासनिक कार्य से हटाने एवं जखौरा बीपीएम को पूर्व तैनाती स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। आशा भुगतान की कम प्रगति पर एमओआईसी व बीपीएम को कार्य में सुधार की कड़ी चेतावनी दी गई। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर अभियान की प्रगति संतोषजनक न होने पर विकासखंड बिरधा, महरौनी, बार एवं जखौरा के चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रगति सुधारने की चेतावनी दी।
बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, डीपीएम डॉ रजिया फिरोज सहित एमओआईसी,डीएमओ व अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें