फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: असुरक्षित राजश्री पान मसाला मामले में डीएम ने एसडीएम न्यायिक को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नझाई बाजार स्थित बड़कुल एंड कंपनी से लिए गए राजश्री पान मसाला का नमूना प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाया गया है। इस मामले में अब प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने इस गंभीर मामले पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय विनोद कुमार शर्मा को कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच उप जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद जसीम को सौंपी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीती चार अप्रैल को यह नमूना लिया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यह नमूना निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद विभाग ने संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की थी।
00000000000
राजश्री पान मसाले की जांच में लागत कम रखने के लिए पारंपरिक कत्थे के स्थान पर सस्ते और हानिकारक रसायन का इस्तेमाल होना पाया गया था। बैच नंबर 26 की खुले बाजार में बिक्री पर रोक के साथ साथ विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।-विनोद कुमार शर्मा,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें