फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की धीमी गति से डीएम नाराज

Sat, 19 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजी व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना में पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों का चयन किया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक व्यक्तियों तक पहुंच सके।

डीएम डा. रूपेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 व वर्ष 2014-15 में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लोहिया समग्र ग्रामों में संपर्क मार्ग का निर्माण, विद्युतीकरण, सीसी रोड, केसी ड्रेन निर्माण, वैकल्पिक विद्युत प्रकाश व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, स्वच्छता पेयजल की उपलब्धता,

तालाबों का जीर्णोद्घार, स्वास्थ्य उप केंद्रों की स्थापना, पेंशन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा परीक्षण कार्यक्रम आदि की बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष पूरा होने में कुछ ही महीने रह गए हैं। जिन कार्यों में धन की कमी है, उनके संबंध में विभाग से पत्राचार कर धनराशि अवमुक्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोहिया ग्रामों में चल रहे कार्यक्रमों को समय से पूरा कराने व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।  इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त श्रम व रोजगार एनडी द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव, बीएसए एसपी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इंदिरा सिंह आदि  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें