फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीएम, एसपी ने परखीं जिला कारागार में व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई ने मंगवार को जिला कारागार के पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए बैरकों, मेस एवं अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने कारागार की सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की उपलब्धता का जायजा भी लिया। उन्होंने बैरकों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था भी देखीं। साथ ही उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अस्पताल बैरक में स्वास्थ्य परीक्षण, औषधियों की उपलब्धता, चिकित्सीय अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी ने अधिकारियों को बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें