फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग और तपस्या का महापर्व है दिवाली : मुनिश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। संत आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि गुरु दत्त सागर एवं मुनि मेघदत्त सागर ने रविवार को अजितनाथ जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने दीपावली को जैन धर्म में त्याग और तपस्या का महापर्व बताया।
विज्ञापन

मुनिश्री ने बताया कि दीपावली के अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालु मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। लाडू चढ़ाते हैं और सायंकाल घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर खुशी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में दीपावली का अलग महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त कर 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करने के बाद अयोध्या लौटकर प्रजा के साथ हर्षोल्लास से दीप जलाए थे। इसके अलावा इस दिन राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था और महाभारत काल में पांडवों ने 12 वर्ष के वनवास के बाद हस्तिनापुर लौटकर दीपोत्सव मनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें