फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुएं में गिरने से दिव्यांग की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कुएं से रस्सी-बाल्टी से पानी निकालते समय दिव्यांग युवक असंतुलित होकर उसमें गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पटौरा खुर्द निवासी कल्यान लोधी (25) पुत्र हम्मीर सिंह जो एक पैर व हाथ से दिव्यांग था शनिवार को खेत पर मौजूद कुएं पर नहाने गया था। यहां कुएं से रस्सी-बाल्टी की मदद से पानी निकालते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। इधर, जब वह काफी देर घर वापस लौटकर नहीं आया तो परिजन खेत पर पहुंचे। यहां कुएं के बाहर कल्यान के कपड़े रखे मिले। कुंऐ के अंदर खोजबीन की गई तो उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें