संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फांसी के फंदे पर लटके मिले सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के भतीजे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह हाइवे के पास राजकीय महाविद्यालय के समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास खेत में स्थित पेड़ पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का भतीजा मुकेश (39) पुत्र विंद्रावन निवासी मोहल्ला चौबयाना फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया था। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में फांसी का फंदा कसने से उसकी मौत होनेे पाया गया। वहीं सदर विधायक के भतीजे की मौत हो जाने के बाद उनके घर पर शोक संवेदनाएं देने वाले पहुंच रहे हैं। जिसमें जनपद के भाजपा पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता और मिलने जुलने वाले लोग पहुंच रहे हैं। वहीं मुकेश की मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी व पुत्र-पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।