फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे दीवान विक्रमसिंह मदनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। जिले की राजनीति में सक्रिय राजनेता दीवान विक्रम सिंह मदनपुर का बुधवार की शाम को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे, जो पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन

मड़ावरा जिला पंचायत से नवनिर्वाचित सदस्य उनकी पत्नी राजकुमारी सिंह एवं उनके बड़े पुत्र दिग्विजय सिंह कोरोना की चपेट में आ गए थे। विक्रम सिंह एवं उनकी पत्नी झांसी में उपचार करा रहे थे, जहां दोनों की हालात ठीक होने पर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह ललितपुर स्थित अपने आवास पर थे। उनके पुत्र जबलपुर में रहते हुए रिकवर हो गए थे। बताया गया कि बुधवार को अचानक उनका ऑक्सीजन लेबल कम हो गया और उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी राजकुमारी को ऑक्सीजन पर रखा गया है। दीवान विक्रम सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें