फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद को मिले 20 निरीक्षक, ग्यारह का हुआ स्थानांतरण

Sat, 21 Nov 2026 01:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के विभिन्न थानों में तैनात ग्यारह निरीक्षकों का स्थानांतरण गैर जनपदों में हो गया है। यह स्थानांतरण विधानसभा चुनाव को देखते हुए और जिले में तीन साल होने को लेकर किया गया है। वहीं, जनपद के लिए झांसी और जालौन जनपद से जिले के लिए 20 निरीक्षक स्थानांतरित हुए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक झांसी ने कई निरीक्षकों के स्थानांतरण गैर जनपदों में किए। इस स्थानांतरण में जनपद में तैनात 11 निरीक्षकों के स्थानांतरण झांसी हुए। इसमें निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, स्वास्तिक द्विवेदी, रमेश चंद्र मिश्रा, शाबेज खान, कृष्णदेव यादव, अखिलेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, मुनेश भारती सहित जर्नादन यादव शामिल हैं। जिले से स्थानांतरित होने वाल निरीक्षकों में रमेश चंद्र मिश्रा वर्तमान कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक हैं और शाबेज खान साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक हैं। वहीं, जिले के लिए 20 निरीक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। इसमें अतुल कुमार लखेरा, प्रमोद कुमार यादव, चंद्रशेखर दुबे शामिल है। निरीक्षक तुलसीराम पांडेय के निलंबित होने पर झांसी से ललितपुर में संबद्ध किया गया। इसके साथ झांसी में तैनात इंद्रपाल सरोज, विनय कुमार दिवाकर, सुदीप कुमार, अमरनाथ यादव, मुकेश कुमार सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार अवस्थी, बलिराज, अखलेश कुमार द्विवेदी, सरिता त्रिपाठी, मिर्जा सदर अलाम शामिल है। वहीं, जिला जालौन में तैनात विजय कुमार पांडेय, नरेंद्र प्रताप, रजत कुमार सिंह, संजय कुमार, विवेक कुमार मौर्य का स्थानांतरण ललितपुर जनपद के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें