फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद है ग्रीन जोन, मिलेंगी कुछ रियायतें, अभी भी सतर्कता है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को समाप्त हो रहा है। जनपद में अब तक एक भी मरीज नहीं मिलने से इसे ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, जिले की सीमा से सटे अन्य सभी जिलों को मरीज मिलने से ऑरेंज जोन में रखा गया है। ऐसे में जिले में लॉकडाउन के बाद मिलने वाली रियायतों में खुद को सुरक्षित रखना होगा, तब जिला सुरक्षित रह पाएगा।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लिए देश में लॉकडाउन किया गया, जिससे एक स्थान पर अधिक भीड़ न जुट सके। इसलिए अस्पताल, रेलवे, हवाई यात्रा आदि अन्य सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। इससे आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। लॉकडाउन का प्रथम चरण 21 दिन के लिए 25 मार्च से लागू किया गया। इसके बाद 14 अप्रैल से 19 दिन के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया था।
कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या के आधार पर जिलों को तीन जोन में बांटा गया है। एक रेड जोन, जहां अधिक मरीज मिल रहे हैं। दूसरा ऑरेंज जोन, जहां मरीजों की संख्या कम है। तीसरा, जहां एक भी मरीज न मिला हो, उसे ग्रीन जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

ग्रीन जोन में कई रियायतें मिलने की उम्मीद है। इसमें सीमा के दायरे में ही 50 फीसदी सवारियों केे ढोने के लिए बसों का संचालन, दुकानें, शराब की दुकानों को भी सशर्त छूट दी जा सकती है। लेकिन, इसके लिए सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन भी करना होगा। यहां पर तीन मई के बाद सशर्त दुकानें खोलने व बसों के संचालन के साथ अन्य पर भी रियायत दी जा सकती है, लेकिन जिले के आसपास के सभी जिले ऑरेंज जोन की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटर पर रखकर जांच कराई जा रही है। साथ ही कोविड- 19 के नियमों का पालन कराया जा रहा है।
- अनिल कुमार पांडेय , मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें