ललितपुर। मड़ावरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई ने जिला संयोजक पर दर्ज मुकदमा की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर थाना दिवस में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र को मांग पत्र सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों नगर पंचायत तालबेहट की अध्यक्ष के पति व एसो. के जिला संयोजक पर विजय किशोर सोनी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली तालबेहट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, नगर पंचायत तालबेहट के कर्मचारी दीपू रजक द्वारा जीतू संज्ञा पर बीच रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें विजय किशोर सोनी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कर्मचारी व एक पत्र के संपादक के बीच झगड़े की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव कर निपटाने पहुंचे थे। जिस पर उन्हें रंजिशन मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। इस दौरान तहसील प्रभारी प्रयंक सर्राफ, शिवकुमार त्रिपाठी, श्यामस्वरूप, विजय सिंह सेंगर, प्रकाश सिंह लोधी, अजीज मुहम्मद, इंद्रपाल सिंह, संदीप मिश्रा, राकेश वैध, राकेश टोंटे, जितेंद्र पाल, सतीश नायक, पवन सिंह, कुलभूषण वर्मा, अमित श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे।