फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 10 लाख की रंगदारी और झूठे केस की धमकी से आहत युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक जयसिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा निवासी 30 वर्षीय जयसिंह का शव रविवार को गांव के एक खेत में आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने एक युवती और उसके परिजनों पर पुराने मुकदमे में राजीनामा करने के एवज में 10 लाख रुपये मांगने और मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ज्ञान सिंह के अनुसार, जयसिंह शनिवार को ललितपुर शहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह पिता करन सिंह भैंस लेकर खेतों की ओर गए तो गांव के एक व्यक्ति के खेत में आम के पेड़ पर जयसिंह का शव लटका देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। ज्ञान सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर 2026 को नाराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जयसिंह और उसके भांजे के खिलाफ छेड़खानी, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद युवती और उसके पिता व भाई समझौते के लिए दस लाख रुपये मांग रहे थे। रकम देने से इन्कार करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

भाई का आरोप है कि करीब दस दिन पहले मिली धमकी के बाद से जयसिंह मानसिक रूप से परेशान था। उसने इसी प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

-

युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
युवती ने नाराहट पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और ललितपुर के एक कॉलज में पढ़ने जाती है। आरोप लगाया था कि अवतार और जयसिंह उसे रास्ते में परेशान करते थे और अश्लील हरकतें कर छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर उसे और उसके परिजनों को धमकाया जाता था। युवती के अनुसार, 19 सितंबर को कॉलेज जाते समय दोनों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और छेड़खानी की। उसके माता-पिता शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


-
घटना और मृतक के भाई की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अजय कुमार,सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें