फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायका के जाने की बात पर हुआ था दोनों में विवाद

विज्ञापन
फाइल फोटो (मृतक शंकर और हर्ष कुमारी की शादी का फोटो - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जखौरा/ ललितपुर। सोमवार की दोपहर को ग्राम मैनवारा के निकट बेतवा नदी के किनारे जंगल में पति- पत्नी के शव एक पेड़ लटके मिले हैं। पुलिस के अनुसार घर से निकलने से पहले मायके जाने की बात को लेकर पत्नी का पति से विवाद हो गया था। बाद में पति पैदल रास्ते से पत्नी को मायके भेजने जा रहा था और रास्ते में यह घटना हो गई ।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम मैनवारा निवासी शंकर लोधी (31) से सोमवार की सुबह उसकी पत्नी हर्षकुमारी (28) मायके जाने की जिद करने लगी। इस पर पति ने उसे मना कर दिया। लेकिन, बाद में विवाद बढ़ गया तो वह पत्नी को मायके भेजने के लिए तैयार हो गया। चूंकि, मायका बेतवा नदी के उस पार मध्यप्रदेश के ग्राम पिपराढंगा शिवपुरी में है और लोग बेतवा नदी पार करके सीधे गांव में पहुंच जाते हैं, इसलिए अधिकांश ग्रामीण बेतवा नदी से ही उस पार जाते हैं। पति- पत्नि पैदल ही पिपरढंगाजा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग वहां से निकले तो दोनों नदी के किनारे जंगल में साड़ी के फंदे लटके दिखे। वहां से निकले कुछ ग्रामीणों ने जब दोनों के शवों को फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो इसकी जानकारी थाना जखौरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि पत्नी हर्षकुमारी अपने पति से मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके चलते दोनों में विवाद बढ़ गया । दोनों पति - पत्नी में पहले भी मायके जाने की बात पर विवाद होता रहा है, लेकिन पहले इस प्रकार से जान देने की कोशिश नहीं की। पहली बार उन्होंने यह कदम उठाया। मृतका के भाई तिलक सिंह राजपूत ने बताया कि तीन दिन पहले शंकर अपनी साली के तिलक में शामिल हुआ था। दोनों की शादी ढाई साल पहले हुई थी। डेढ़ साल का एक बेटा है। वह अपने पुत्र को घर पर ही छोड़कर गए थे। जानकारी पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पति-पत्नी ने आपसी कलह के कारण आत्महत्या कर ली है, फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें