थाना जखौरा के अंतर्गत बेतवा नदी के किनारे जंगल में पति पत्नी के शव पेड़ पर लटके मिले। शंकर लोधी अपनी पत्नी हरेश कुमारी को मायके भेजने के लिए निकला था। इसी दौरान यह घटना हो गई। गांव के लोगों के मुताबिक पहले घर पर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ इसके बाद शंकर बाइक से पत्नी को मायके भेजने निकला है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना हो गई।