फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में तोड़ा दुकान का गेट, की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढू़मल में दो पक्षों के आपसी विवाद में एक ने दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दुकान का गेट तोड़ दिया। मड़ावरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम साढ़ूमल निवासी देशराज पुत्र रामदास ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 21 अगस्त को रात नौ बजे जब वह गांव में अपनी दुकान पर था, तभी गांव के ही अरविंद आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने को आमादा हो गए। जब उसने विरोध जताया तो उसकी दुकान के गेट भी तोड़ दिया। मड़ावरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, थाना कोतवाली के मोहल्ला पिसनारी निवासी वंदना पत्नी संतोष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 23 अगस्त को दोपहर एक बजे वह मोहल्ले में थी, इसी दौरान सोम सिंह पुत्र हरदास अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा, जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें