फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेल जन संवाद में यात्री सुविधाओं पर चर्चा

विज्ञापन
रेल जन संवाद में साफ-सफाई से लेकर यात्री सुविधाओं तक पर चर्चा करते रेलवे अधिकारी। स्त्रोत-रेलवे - फोटो : Archive
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों से सीधे बातचीत कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई पर उनकी राय जानना था। भविष्य में आवश्यक सुधारों के लिए भी यात्रियों से सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में यह जनसंवाद हुआ। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों से आमने-सामने बात की। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और जनसुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। यात्रियों से यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा गया। बेहतर सुविधाएं देने के लिए उनके सुझाव भी मांगे गए। यात्रियों की राय दर्ज करने के लिए प्रतिक्रिया प्रपत्र भरवाए गए।
स्वच्छता और भविष्य की अपेक्षाएं
स्टेशन मैनेजर धर्मेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने आमजन से स्टेशन को स्वच्छ रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जनसंवाद के दौरान अधिकांश बिंदुओं पर यात्रियों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही। सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता मनोज कुमार, सीटीआई संजय सोनकर सहित कई रेलकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें